Posts

Showing posts with the label Hindi Quotes

बहुत अच्छे विचार जरुर पढ़े

इन्सान कहता है कि पैसा आये तो हम कुछ करके दिखाये, और पैसा कहता हैं कि आप कुछ करके दिखाओ तो मैं आऊ ! मैंने एक दिन भगवान से पूछा आप मेरी दुआ उसी वक्त क्यों नहीं सुनते हो जब मैं आपसे ...

सेवा

Image
वे सवेरे-सवेरे टहल कर लौटे तो कुटिया के बाहर एक दीन-हीन व्यक्ति को पड़ा पाया| उसके शरीर से मवाद बह रहा था| वह कुष्ठ रोग से पीड़ित था| उन महानुभाव ने उसे देखा| उस व्यक्ति ने धीमी आ...

हिम्मत मत हारो, नए सिरे से फिर यात्रा शुरू करो, सफलता अवश्य मिलेगी” !

अगर आप कोशिश करते हो और फिर भी सफलता नहीं मिलती तो निराश मत होना, बल्कि उस व्यक्ति को याद करना जिसने 21वें वर्ष में वार्ड मेंबर का चुनाव लड़ा और हार गया ! 22वें वर्ष में व्यवसाय करना चाहा तो नाकामयाब रहा ! फिर 27वें वर्ष में पत्नी ने तलाक दे दिया। 32वें वर्ष में सांसद पद के लिए खड़ा हुआ पर मात खा गया। 37वें वर्ष में कांग्रेस की सीनेट के लिए खड़ा हुआ, किंतु हार गया ! 42वें वर्ष में पुन: सांसद पद के लिए खड़ा हुआ, फिर हार गया ! 47वें वर्ष में उप-राष्ट्रपति पद के लिए खड़ा हुआ, पर परास्त हो गया ! लेकिन वही व्यक्ति 51 वर्ष की उम्र में अमेरिका राष्ट्रपति बना ! नाम था- अब्राहम लिंकन ! इसीलिए कहा गया है- "हिम्मत मत हारो, नए सिरे से फिर यात्रा शुरू करो, सफलता अवश्य मिलेगी" !

असफलता सफलता से कहीं ज़्यादा महत्वपूर्ण है

सभी के जीवन में एक समय ऐसा आता है जब सभी चीज़ें आपके विरोध में हो रहीं हों | चाहें आप एक प्रोग्रामर हैं या कुछ और, आप जीवन के उस मोड़ पर खड़े होता हैं जहाँ सब कुछ ग़लत हो रहा होता है| अब चाहे ये कोई सॉफ्टवेर हो सकता है जिसे सभी ने रिजेक्ट कर दिया हो, या आपका कोई फ़ैसला हो सकता है जो बहुत ही भयानक साबित हुआ हो | लेकिन सही मायने में, विफलता सफलता से ज़्यादा महत्वपूर्ण होती है | हमारे इतिहास में जितने भी बिजनिसमेन, साइंटिस्ट और महापुरुष हुए हैं वो जीवन में सफल बनने से पहले लगातार कई बार फेल हुए हैं | जब हम बहुत सारे कम कर रहे हों तो ये ज़रूरी नहीं कि सब कुछ सही ही होगा| लेकिन अगर आप इस वजह से प्रयास करना छोड़ देंगे तो कभी सफल नहीं हो सकते | हेनरी फ़ोर्ड, जो बिलियनेर और विश्वप्रसिद्ध फ़ोर्ड मोटर कंपनी के मलिक हैं | सफल बनने से पहले फ़ोर्ड पाँच अन्य बिज़निस मे फेल हुए थे | कोई और होता तो पाँच बार अलग अलग बिज़निस में फेल होने और कर्ज़ मे डूबने के कारण टूट जाता| लेकिन फ़ोर्ड ने ऐसा नहीं किया और आज एक बिलिनेअर कंपनी के मलिक हैं | अगर विफलता की बात करें तो थॉमस अल्वा एड...

Chanakya ---- 15 Gnome sentence चाणक्य के 15 सूक्ति वाक्य

चाणक्य के 15 सूक्ति वाक्य ---- 1) "दूसरो की गलतियों से सीखो अपने ही ऊपर प्रयोग करके सीखने को तुम्हारी आयु कम पड़ेगी." 2)"किसी भी व्यक्ति को बहुत ईमानदार (सीधा साधा ) नहीं होना चाहिए ---सीधे वृक्ष और व्यक्ति पहले काटे जाते हैं." 3)"अगर कोई सर्प जहरीला नहीं है तब भी उसे जहरीला दिखना चाहिए वैसे डंस भले ही न दो पर डंस दे सकने की क्षमता का दूसरों को अहसास करवाते रहना चाहिए. " 4)"हर मित्रता के पीछे कोई स्वार्थ जरूर होता है --यह कडुआ सच है." 5)"कोई भी काम शुरू करने के पहले तीन सवाल अपने आपसे पूछो ---मैं ऐसा क्यों करने जा रहा हूँ ? इसका क्या परिणाम होगा ? क्या मैं सफल रहूँगा ?" 6)"भय को नजदीक न आने दो अगर यह नजदीक आये इस पर हमला करदो यानी भय से भागो मत इसका सामना करो ." 7)"दुनिया की सबसे बड़ी ताकत पुरुष का विवेक और महिला की सुन्दरता है." "काम का निष्पादन करो , परिणाम से मत डरो." 9)"सुगंध का प्रसार हवा के रुख का मोहताज़ होता है पर अच्छाई सभी दिशाओं में फैलती है." 10)...

instructive stories

बहुत समय पहले की बात है एक भिश्ती था। उसके पास दो घडे थे। उन घडों को उसने एक लम्बे डंडे के दो किनारों से बांधा हुआ था। एक घडा था साबुत और सुन्दर परन्तु दूसरे घडे में दरार थी। भिश्ती हर सुबह नदी तट पर जा कर दोनों घडों में पानी भरता और फिर शुरू होता उसका लम्बा सफर ऊंची पहाडी चढ क़र मालिक के घर तक । जब तक वह वहां पहुंचता टूटे हुए घडे में से आधा पानी रास्ते में ही बह चुका होता जबकि साबुत घडे में पूरा पानी होता।बहुत समय तक ऐसे ही चलता रहा । मालिक के घर तक डेढ घडा पानी ही पहुंचता था। साबुत घडे क़ो अपने पर बहुत घमंड था। उसकी बनावट बहुत सुन्दर थी और वह काम में भी पूरा आता था। टूटे हुए घडे क़ो अपनी बेबसी पर आंसू आते। वह उदास और दुखी रहता क्योंकि वह अधूरा था। उसे अपनी कमी का एहसास था। वह जानता था कि जितना काम उसे करना चाहिये वह उससे आधा ही कर पाता है। एक दिन टूटा हुआ घडा अपनी नाकामयाबी को और सहन नहीं कर पाया और वह भिश्ती से बोला ''मुझे अपने पर शर्म आती है मै अधूरा हूं। मैं आपसे क्षमा मांगना चाहता हूं।'' भिश्ती ने उससे पूछा''तुम्हें किस बात की...

Relationship: an emotional bond रिश्ता : एक भावनात्मक जुड़ाव

रिश्ते कितने नाजुक होते हैं कदाचित इस बात का पता हमें तब चलता है जब कोई सम्बन्ध टूट जाता है या टूटने लगता है. वैसे तो आमतौर पर लोगों को यह कहते सुना जा सकता है कि " मेरा उसके साथ बहुत गहरा सम्बन्ध है." पर वास्तव में उसके सम्बन्धों की गहराई का पता तो तब चलता है जब सम्बन्ध मिट्टी की भीगी दीवार की भांति दरक जाते हैं.ठीक उसी प्रकार जैसे किसी की कमी का एहसास हमें तब होता है जब वह हमसे बिछड़ जाता है. यदि थोडा सा विचार किया जाये तो हम पाएंगे कि सम्बन्ध पेड़ों से लटकती या दीवार पर चढ़ती उन कोमल लताओं के समान है जो दीवार से गिरकर या पेड़ से लटककर पथिक के रास्ते में आकर उसके पैरों से उलझ जाती है - वैसे यह कहना गलत होगा कि लताएँ पथिक के पैरों में उलझ जाती हैं, क्योंकि उलझता तो पथिक है स्वयं लताओं तक जाकर - और एक जरा से झटके से टूट जाती है. सम्बन्धों को भी लताओं की भांति बचाकर चलना पड़ता है तभी सम्बन्ध लम्बे समय तक चल पाते हैं.सम्बन्धों को निबाहने के लिए मनुष्य को बड़ा ही सहनशील होना चाहिए क्योंकि सम्बन्ध बनने में तो समय लगता है किन्तु टूटने में पल भर भी काफी है.हमा...

Excuses success against बहाने विरूध्द सफलता

1- मुझे उचित शिक्षा लेने का अवसर नहीं मिला... उचित शिक्षा का अवसर फोर्ड मोटर्स के मालिक हेनरी फोर्ड को भी नहीं मिला। 2- बचपन में ही मेरे पिता का देहाँत हो गया था... प्रख्यात संगीतकार ए.आर. रहमान के पिता का भी देहांत बचपन में ही हो गया था। 3- मैं अत्यंत गरीब घर से हूँ ... पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम भी गरीब घर से थे । 4- बचपन से ही अस्वस्थ था... आस्कर विजेता अभिनेत्री मरली मेटलिन भी बचपन से बहरी व अस्वस्थ थी । 5 - मैंने साइकिल पर घूमकर आधी ज़िंदगी गुजारी है... निरमा के करसन भाई पटेल ने भी साइकिल पर निरमा बेचकर आधी ज़िंदगी गुजारी। 6- एक दुर्घटना मे अपाहिज होने के बाद मेरी हिम्मत चली गयी... प्रख्यात नृत्यांगना सुधा चन्द्रन के पैर नकली है । 7- मुझे बचपन से मंद बुद्धि कहा जाता है... थामस अल्वा एडीसन को भी बचपन से मंदबुद्धि कहा जाता था। 8- मैं इतनी बार हार चूका, अब हिम्मत नहीं ... अब्राहम लिंकन 15 बार चुनाव हारने के बाद राष्ट्रपति बने। 9- मुझे बचपन से परिवार की जिम्मेदारी उठानी पड़ी ... लता मंगेशकर को भी बचपन से परिवार की जिम्मेदारी उठानी पड़ी थी। 10- मेरी लं...

Anger control क्रोध पर नियंत्रण

भूदान- यज्ञ के दिनों की बात है| विनोबाजी की पद-यात्रा उत्तर प्रदेश में चल रही थी| उनके साथ बहुत थोड़े लोग थे| मीराबहन के आश्रम 'पशुलोक' से हम हरिद्वार आ रहे थे| विनोबाजी की कमर और पैर में चोट लगी थी, उन्हें कुर्सी पर ले जाया जाता था, पर बीच-बीच में वे कुर्सी से उतरकर पैदल चलने लगते थे| एक दिन जब वे पैदल चल रहे थे तो एक भाई उनके पास आकर बोले - "बाबा मुझे गुस्सा बहुत आता है| कैसे दूर करूं?" विनोबाजी ने कहा - "बचपन में मुझे भी बहुत गुस्सा आता था| मैं अपने पास मिश्री रखता था जैसे ही गुस्सा आया कि मिश्री का एक टुकड़ा मुंह में डाल लिया| गुस्सा काबू में आ जाता था|" "लेकिन कभी- कभी ऐसा भी होता था कि गुस्सा आ जाता था और मिश्री पास में नहीं होती थी|" "तब आप क्या करते थे?" उन भाई ने उत्सुकता से पूछा| विनोबाजी ने कहा - "तब मैंने सोचा कि ऐसे समय क्या किया जाए| सोचते-सोचते एक बात ध्यान में आई| जब हमारे मन के प्रतिकूल कोई चीज आती है तो हम एकदम उत्तेजित होते हैं| यदि पहले क्षण को हम टाल जाएं तो गुस्से को सहज ही जीत सकते हैं...

Story old man and woman

रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने वाले लड़के की नजरें अचानक एक बुजुर्ग दंपति पर पड़ी। उसने देखा कि वो बुजुर्ग पति अपनी पत्नी का हाथ पकड़कर उसे सहारा देते हुए चल रहा था । . थोड़ी दूर जाकर वो दंपति एक खाली जगह देखकर बैठ गए । कपड़ो के पहनावे से वो गरीब ही लग रहे थे । . तभी ट्रेन के आने के संकेत हुए और वो चाय वाला अपने काम में लग गया। शाम में जब वो चाय वाला वापिस स्टेशन पर आया तो देखाकि वो बुजुर्ग दंपति अभी भी उसी जगह बैठे हुए है । . वो उन्हें देखकर कुछ सोच में पड़ गया । देर रात तक जब चाय वाले ने उन बुजुर्ग दंपति को उसी जगह पर देखा तो वो उनके पास गया और उनसे पूछने लगा: बाबा आप सुबह से यहाँ क्या कर रहे है ? आपको जाना कहाँ है ? . बुजुर्ग पति ने अपना जेब से कागज का एक टुकड़ा निकालकर चाय वाले को दिया और कहा: बेटा हम दोनों में से किसी को पढ़ना नहीं आता,इस कागज में मेरे बड़े बेटे का पता लिखा हुआ है ।मेरे छोटे बेटे ने कहा था कि अगर भैया आपको लेने ना आ पाये तो किसी को भी ये पता बता देना, आपको सही जगह पहुँचा देगा । . चाय वाले ने उत्सुकतावश जब वो कागज खोला तो उसके...

Veer durgadash

जोधपुर के महाराजा जसवंत सिंह की मृत्यु के बाद बादशाह औरंगजेब जोधपुर को हड़पना चाहता था लेकिन जसवंत सिंह के मंत्री दुर्गादास राठौर ने औरंगजेब की कोई भी चाल कामयाब नहीं होने दी। जसवंत सिंह के पुत्र राजकुमार अजीत सिंह को जोधपुर की गद्दी पर बिठाने के लिए दुर्गादास ने मुगल सेना से डटकर युद्ध किया। दुर्गादास ने भी कभी हार नहीं मानी। युद्ध के दौरान वे घोड़े की पीठ पर बैठकर ही खाना खा लेते, उसकी पीठ पर बैठकर सो लेते और लगातार युद्ध करते रहते। अपनी सभी इच्छाएं और सुख उन्होंने जोधपुर की रक्षा की खातिर बलिदान कर दिए थे। उनके लिए देश और मानव धर्म ही सर्वोपरि था। एक बार युद्ध में औरंगजेब के पोता-पोती दुर्गादास के हाथ लग गए, लेकिन दुर्गादास ने उन्हें बड़े सम्मान के साथ अपने यहां रखा। कुछ समय बाद औरंगजेब ने संदेश भेजकर दोनों को वापस मांगा तो दुर्गादास ने शर्त रखी कि बादशाह जोधपुर के सिंहासन पर अजीत सिंह का अधिकार स्वीकार कर लें। बादशाह ने शर्त मान ली। जब औरंगजेब के पोता-पोती दिल्ली लौटे तो उसने उनसे कहा- "तुम लोग विधर्मी के घर रहकर आए हो, अत: कुरान का पाठ किया करो।" ...

Prerak kahaniya

बाप पतंग उड़ा रहा था बेटा ध्यान से देख रहा था थोड़ी देर बाद बेटा बोला पापा ये धागे की वजह से पतंग और ऊपर नहीं जा पा रही है इसे तोड़ दो बाप ने धागा तोड़ दिया पतंग थोडा सा और ऊपर गई और उसके बाद निचे आ गई तब बाप ने बेटे को समझाया बेटा जिंदगी में हम जिस उचाई पर है, हमें अक्सर लगता है , की कई चीजे हमें और ऊपर जाने से रोक रही है, जैसे घर, परिवार, अनुशासन, दोस्ती, और हम उनसे आजाद होना चाहते है, मगर यही चीज होती है जो हमें उस उचाई पर बना के रखती है. उन चीजो के बिना हम एक बार तो ऊपर जायेंगे मगर बाद में हमारा वो ही हश्र होगा, जो पतंग का हुआ. इसलिए जिंदगी में कभी भी अनुशासन का, घर का , परिवार का, दोस्तों का, रिश्ता कभी मत तोड़ना

Sacha sukh

एक व्यक्ति के पास दोमंजिला मकान है। उसके घर के दायीं ओर एक पांच मंजिला मकान है और बायीं तरफ एक झोपड़ी। जब वह दायीं ओर देखता है तो अपने भाग्य को कोसते हुए दुखी होता है और जब बायीं ओर देखता है तो खुश होता है। देखा जाए तो उस व्यक्ति की खुशी या दुख केवल मस्तिष्क जनित है। हम में से बहुत से लोग मन ही मन हर इंदिय सुख को सुखी जीवन से जोड़ते हैं। कुछ विचारकों का मानना है कि सुख केवल इंद्रिय विषयक नहीं है यानी उपभोग की वस्तुओं में नहीं है। इसी तरह असुख या दुख भी हमारे मन की कल्पना मात्र है। लेखक जेम्स ऐलन इस बारे में एक स्थान पर लिखते हैं, 'ज्यादातर लोग यह मानते हैं कि वे तब और आनंद से रह पाते या खुद को सौभाग्यशाली मानते, अगर उनके पा फलां-फलां वस्तुएं होतीं। थोड़ी सी संपत्ति और होती या थोड़े से अवसर और मिलते तो ज्यादा सुखी होते। जबकि सच यह है कि जब हमारी आकांक्षाएं और ऐसे दिखाव बढ़ते हैं तो असंतोष ज्यादा बढ़ता है। यदि सुख और आनंद अपने अंदर नहीं मिल सकता तो यह कहीं और कभी नहीं मिल सकता।' लेखक के अनुसार बुद्धिमान व्यक्ति वही है जो हर स्थिति में दृढ़ रहता ह...

Best Motivationa l Stories प्रेरणादायक प्रसंग

एक बार एक आदमी को अपने garden में टहलते हुए किसी टहनी से लटकता हुआ एक तितली का कोकून दिखाई पड़ा. अब हर रोज़ वो आदमी उसे देखने लगा , और एक दिन उसने notice किया कि उस कोकून में एक छोटा सा छेद बन गया है. उस दिन वो वहीँ बैठ गया और घंटो उसे देखता रहा. उसने देखा की तितली उस खोल से बाहर निकलने की बहुत कोशिश कर रही है , पर बहुत देर तक प्रयास करने के बाद भी वो उस छेद से नहीं निकल पायी , और फिर वो बिलकुल शांत हो गयी मानो उसने हार मान ली हो. इसलिए उस आदमी ने निश्चय किया कि वो उस तितली की मदद करेगा. उसने एक कैंची उठायी और कोकून की opening को इतना बड़ा कर दिया की वो तितली आसानी से बाहर निकल सके. और यही हुआ, तितली बिना किसी और संघर्ष के आसानी से बाहर निकल आई, पर उसका शरीर सूजा हुआ था,और पंख सूखे हुए थे. वो आदमी तितली को ये सोच कर देखता रहा कि वो किसी भी वक़्त अपने पंख फैला कर उड़ने लगेगी, पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. इसके उलट बेचारी तितली कभी उड़ ही नहीं पाई और उसे अपनी बाकी की ज़िन्दगी इधर-उधर घिसटते हुए बीतानी पड़ी. वो आदमी अपनी दया और जल्दबाजी में ये नहीं समझ पाया क...

Abraham linkan ke jute

अब्राहम लिंकन दैनिक कार्यों से निवृत्त होकर सुबह ही सुबह अपने जूतों पर पालिश कर रहें थे उनका एक मित्र आया। एक राष्ट्रपति को अपने जूते पर पालिश करते देखा तो उसे लगा जैसे उसकी आंखें धोखा खा रही हैं। आखिर उस पर न रहा गया तो बोला- लिंकन! यह क्या करते हो। तुम्हें अपने जूतों पर स्वयं पालिश करनी पड़ती है। तो क्या तुम दूसरों के जूतों पर पालिश करते हो। कुछ देर के लिए कमरा कहकहों से गूँज उठा मित्र ने कहा- मैं तो जूतों पर पालिश स्वयं न करके दूसरों से करवा लेता हूँ। मेरी समझ में दूसरों के जूतों पर पालिश करने से भी यह बुरी बात है कि अपने जूतों पर किसी मनुष्य से पालिश करवाई जाये। इतने छोटे- छोटे कार्यों के लिये हमें दूसरों पर आश्रित नहीं रहना चाहिए। लिंकन की बात सुनकर मित्र के पास उत्तर के लिए अब शेष ही क्या रह गया था

HEART Touching Line

कोई टोपी तो कोई अपनी पगड़ी बेच देता है.. मिले अगर भाव अच्छा, जज भी कुर्सी बेच देता है, तवायफ फिर भी अच्छी, के वो सीमित है कोठे तक.. पुलिस वाला तो चौराहे पर वर्दी बेच देता है, जला दी जाती है ससुराल में अक्सर वही बेटी.. के जिस बेटी की खातिर बाप किडनी बेच देता है, कोई मासूम लड़की प्यार में कुर्बान है जिस पर.. बनाकर वीडियो उसका, वो प्रेमी बेच देता है, ये कलयुग है, कोई भी चीज़ नामुमकिन नहीं इसमें.. कली, फल फूल, पेड़ पौधे सब माली बेच देता है, किसी ने प्यार में दिल हारा तो क्यूँ हैरत है लोगों को.. युद्धिष्ठिर तो जुए में अपनी पत्नी बेच देता है...!!

Moral story hard work

एक धनी किसान था। उसे विरासत में खूब संपत्ति मिली थी। ज्यादा धन-संपदा ने उसे आलसी बना दिया। वह सारा दिन खाली बैठा हुक्का गुड़गुड़ाता रहता था। उसकी लापरवाही का नौकर-चाकर नाजायज फायदा उठाते थे। उसके सगे-संबंधी भी उसका माल साफ करने में लगे रहते थे। एक बार किसान का एक पुराना मित्र उससे मिलने आया। वह उसके घर की अराजकता देख दुखी हुआ। उसने किसान को समझाने की कोशिश की लेकिन उस पर कोई असर नहीं पड़ा। एक दिन उसने कहा कि वह उसे एक ऐसे महात्मा के पास ले जाएगा जो अमीर होने का तरीका बताते हैं। किसान के भीतर उत्सुकता जागी। वह महात्मा से मिलने को तैयार हो गया। महात्मा ने बताया- "हर रोज सूर्योदय से पहले एक हंस आता है जो किसी के देखने से पहले ही गायब हो जाता है। जो इस हंस को देख लेता है उसका धन निरंतर बढ़ता जाता है।" अगले दिन किसान सूर्योदय से पहले उठा और हंस को खोजने खलिहान में गया। उसने देखा कि उसका एक संबंधी बोरे में अनाज भरकर ले जा रहा है। किसान ने उसे पकड़ लिया। वह रिश्तेदार बेहद लज्जित हुआ और क्षमा मांगने लगा। तब वह गौशाला में पहुंचा। वहां उसका एक नौकर दूध चुरा रहा...

Inspirational stories

एक बहुत बड़ी संत थीं| उनका नाम था राबिया| वे सादगी से रहती थीं और हर घड़ी अल्लाह का नाम लेती रहती थीं| उनकी कुटिया में साधु- संतों की भीड़ लगी रहती थी| दूसरे लोग भी आते रहते थे| एक दिन एक संत आये और रात को राबिया की कुटिया में ही रुके| उसने देखा, राबिया ने अपने सोने के लिए एक बोरी बिछा ली और तकिए की जगह ईंट रख ली| फिर अल्लाह का नाम लेती हुई अपने उस बिस्तर पर आराम से लेट गईं| उस संत ने देखा तो चकित रह गए| इतने ऊंचे दर्जे की संत और इतना कठोर जीवन! उन्हें बड़ा दुख हुआ| उन्हें रात-भर नींद नहीं आई। पर राबिया तो लेटते ही गहरी नींद में सो गईं| सवेरे उठकर संत ने राबिया से कहा - "आप इतनी तकलीफ क्यों उठाती हैं? मेरे कई अमीर दोस्त हैं| मैं उनसे कहकर आपके लिए एक अच्छा- सा बिस्तर भिजवा दूंगा|" राबिया ने उस संत के स्नेह के लिए आभार माना, फिर बोलीं - "मेरे प्यारे भाई!! क्या मुझे, तुम्हें और अमीरों को देने वाला एक नहीं है?" संत ने कहा - "हां एक ही है|" राबिया बोलीं - "क्या वह हमें भूल गया है, और दौलतमंदों की उसे याद है? अगर उसे याद नहीं है तो...

7 Habits जो बना सकतीं हैं आपको Super Successful

Image
आपकी ज़िन्दगी बस यूँ ही नहीं घट जाती. चाहे आप जानते हों या नहीं  ,  ये आपही के द्वारा डिजाईन की जाती है. आखिरकार आप ही अपने विकल्प चुनते हैं. आप खुशियाँ चुनते हैं . आप दुःख चुनते हैं.आप निश्चितता चुनते हैं. आप अपनी अनिश्चितता चुनते हैं.आप अपनी सफलता चुनते हैं. आप अपनी असफलता चुनते हैं.आप साहस चुनते हैं.आप डर चुनते हैं.इतना याद रखिये कि हर एक क्षण ,  हर एक परिस्थिति आपको एक नया विकल्प देती है.और ऐसे में आपके पास हमेशा ये  opportunity  होती है कि आप चीजों को अलग तेरीके से करें और अपने लिए और  positive result produce   करें. Habit 1 : Be Proactive /  प्रोएक्टिव बनिए Proactive   होने का मतलब है कि अपनी  life  के लिए खुद ज़िम्मेदार बनना. आप हर चीज केलिए अपने  parents   या   grandparents   को नही  blame  कर सकते .  Proactive   लोग इस बात को समझते हैं कि वो “ response-able”  हैं . वो अपने आचरण के लिए जेनेटिक्स  ,  परिस्थितियों ,  या परिवेष को दोष नहीं...