Posts

Showing posts with the label Motivational Hindi Stories

चिड़िया की कहानी

बहुत पहले आप ने एक चिड़िया की कहानी सुनी होगी... जिसका एक दाना पेड़ के कंदरे में कहीं फंस गया था... चिड़िया ने पेड़ से बहुत अनुरोध किया उस दाने को दे देने के लिए लेकिन पेड़ उस छोटी ...

हम चिल्लाते क्यों हैं गुस्से में?

Image
एक बार एक संत अपने शिष्यों के साथ बैठे थे। अचानक उन्होंने सभी शिष्यों से एक सवाल पूछा; "बताओ जब दो लोग एक दूसरे पर गुस्सा करते हैं तो जोर-जोर से चिल्लाते क्यों हैं?" शिष्यों ने ...

एक अनोखा फैसला

चीन का दार्शनिक लाओत्से अपने विचार और बुद्धि के कारण काफी प्रसिद्ध था। चीन के राजा ने लाओत्से से प्रधान न्यायाधीश बनने का अनुरोध किया और कहा- संपूर्ण विश्व में आप जैसा बु...

अटल विश्वास

एक बार एक गांव में सूखा पड़ा। सारे तालाब और कुएं सूख गए। तब लोगों ने एक सभा की। उस सभा में सभी ने एक स्वर में तय किया कि गांव के बाहर जो शिवजी का मंदिर है, वहां चलकर भगवान से वर्ष...

कुवें का मेंढक

Image
एक कुंवे मे एक मेंढक रहता था। एक बार समुन्द्र का एक मेंढक कुंवे मे आ पहुंचा तो कुंवे के मेंढक ने उसका हालचाल, अता पता पूछा। जब उसे ज्ञांत हुआ कि वह मेंढक समुन्द्र मे रहता हैं औ...

हार-जीत का फैसला

Image
बहुत समय पहले की बात है। आदि शंकराचार्य और मंडन मिश्र के बीच सोलह दिन तक लगातार शास्त्रार्थ चला। शास्त्रार्थ मेँ निर्णायक थीँ- मंडन मिश्र की धर्म पत्नी देवी भारती। हार-जीत का निर्णय होना बाक़ी था, इसी बीच देवी भारती को शाश्त्रार्थ किसी आवश्यक कार्य से कुछ समय के लिये बाहर जाना पड़ गया। लेकिन जाने से पहले देवी भारती नेँ दोनोँ ही विद्वानोँ के गले मेँ एक-एक फूल माला डालते हुए कहा, येँ दोनो मालाएं मेरी अनुपस्थिति मेँ आपके हार और जीत का फैसला करेँगी। यह कहकर देवी भारती वहाँ से चली गईँ। शास्त्रार्थ की प्रकिया आगे चलती रही। कुछ देर पश्चात् देवी भारती अपना कार्य पुरा करके लौट आईँ। उन्होँने अपनी निर्णायक नजरोँ से शंकराचार्य और मंडन मिश्र को बारी- बारी से देखा और अपना निर्णय सुना दिया। उनके फैसले के अनुसार आदि शंकराचार्य विजयी घोषित किये गये और उनके पति मंडन मिश्र की पराजय हुई थी। सभी दर्शक हैरान हो गये कि बिना किसी आधार के इस विदुषी ने अपने पति को ही पराजित करार दे दिया। एक विद्वान नेँ देवी भारती से नम्रतापूर्वक जिज्ञासा की- हे ! ...

Be the biggest qualities of character चरित्रवान होना सबसे बडा गुण

नोबेल पुरस्कार प्राप्त सर सीवी रमन भौतिक विज्ञान के प्रख्यात वैज्ञानिक थे। उन्हें अपने विभाग के लिए एक योग्य वैज्ञानिक की आवश्यकता थी। उन्होंने अखबारों में विज्ञापन प्रकाशित करवाया, जिसे पढ़कर उनके पास कई आवेदन आए। सर सीवी रमन ने उनमें से कुछ का चयन किया और उन्हें साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया। साक्षात्कार के लिए आए लोगों में एक नवयुवक था, जिसे रमन ने अस्वीकार कर दिया था। थोड़ी देर बाद जब साक्षात्कार समाप्त हो गया तो रमन ने गौर किया कि वह नवयुवक अब भी उनके कार्यालय के आसपास घूम रहा है। वे तत्काल उसके पास पहुंचे और नाराजगी जताते हुए बोले, जब मैंने तुम्हें अस्वीकार कर दिया है तब तुम यहां क्यों घूम रहे हो? यहां तुम्हें नौकरी नहीं मिलने वाली। जाओ, घर चले जाओ। तब उस युवक ने विनम्रता से कहा, 'सर, आप नाराज न हों। मुझे यहां आने-जाने का जो किराया दिया गया, वह भूल से कुछ अधिक है। इसलिए मैं यह अतिरिक्त राशि वापस लौटाने के लिए कार्यालय के लिपिक को खोज रहा हूं।' सर रमन उसकी बात सुनकर विस्मित हुए। फिर कुछ सोचकर बोले मैंने तुम्हारा चयन कर लिया है, तुम चरित्रवान हो।...

The true story of our life हमारे जीवन की सत्य कहानी

1. माँ से बढकर कोई महान नही है। 2. पिता से बढकर कोई मार्गदर्शक नही है। 3. गुरु से बढकर कोई ज्ञानी नही है। 4.भाई से बढकर कोई भरोसेमंद नही है। 5. बहन से बढकर कोई रिश्ता नही है। 6. पति या पत्नि से बढकर कोई जीवन साथी नही है। 7. पुत्र से बढकर कोई सहारा नही है। 8. पुत्री से बढकर कोई सेवा करने वाला नही है। 9. मित्रता से बढकर कोई प्रेम नही है। बस एक ही वजह है इन रिश्तो के बिगडने की, और वो है- ''व्यक्तिगत स्वार्थ''।

I am Viewing gone bad बुरा जो देखन मै चला

पुराने जमाने की बात है। एक गुरुकुल के आचार्य अपने शिष्य की सेवा भावना से बहुत प्रभावित हुए। विद्या पूरी होने के बाद शिष्य को विदा करते समय उन्होंने आशीर्वाद के रूप में उसे एक ऐसा दिव्य दर्पण भेंट किया, जिसमें व्यक्ति के मन के भाव को दर्शाने की क्षमता थी। शिष्य उस दिव्य दर्पण को पाकर प्रसन्न हो उठा। उसने परीक्षा लेने की जल्दबाजी में दर्पण का मुंह सबसे पहले गुरुजी के सामने कर दिया। वह यह देखकर आश्चर्यचकित हो गया कि गुरुजी के हृदय में मोह, अहंकार, क्रोध आदि दुर्गुण परिलक्षित हो रहे थे। इससे उसे बड़ा दुख हुआ। वह तो अपने गुरुजी को समस्त दुर्गुणों से रहित सत्पुरुष समझता था। दर्पण लेकर वह गुरुकूल से रवाना हो गया। उसने अपने कई मित्रों तथा अन्य परिचितों के सामने दर्पण रखकर परीक्षा ली। सब के हृदय में कोई न कोई दुर्गुण अवश्य दिखाई दिया। और तो और अपने माता व पिता की भी वह दर्पण से परीक्षा करने से नहीं चूका। उनके हृदय में भी कोई न कोई दुर्गुण देखा, तो वह हतप्रभ हो उठा। एक दिन वह दर्पण लेकर फिर गुरुकुल पहुंचा। उसने गुरुजी से विनम्रतापूर्वक कहा, 'गुरुदेव, मैंने आपके दिए दर...

माँ बाप की सेवा

एक बालक अपने माँ-बाप की खूब सेवा किया करता ! उसके दोस्त उससे कहते कि अगर इतनी सेवा तुमने भगवान की की होती तो तुम्हे भगवान मिल जाते ! लेकिन इन सब चीजो से अनजान वो अपने माता पिता की सेवा करता रहा ! एक दिन उसकी माँ बाप की सेवा-भक्ति से खुश होकर भगवान धरती पर आ गये ! उस वक्त वो बालक अपनी माँ के पाँव दबा रहा था ! भगवान दरवाजे के बाहर से बोले- दरवाजा खोलो बेटा मैं तुम्हारी माता- पिता की सेवा से प्रसन्न होकर तुम्हे वरदान देने आया हूँ ! बालक ने कहा -इंतजार करो प्रभु मैं माँ की सेवा मे लगा हूँ ! भगवान बोले -देखो मैं वापस चला जाऊँगा ! बालक ने कहा -आप जा सकते है भगवान मैं सेवा बीच मे नही छोड़ सकता ! कुछ देर बाद उसने दरवाजा खोला तो क्या देखता है भगवान बाहर खड़े थे ! भगवान बोले -लोग मुझे पाने के लिये कठोर तपस्या करते है पर मैं तुम्हे सहज ही मे मिल गया पर तुमने मुझसे प्रतीक्षा करवाई ! बालक ने जवाब दिया -हे ईश्वर जिस माँ बाप की सेवा ने आपको मेरे पास आने को मजबूर कर दिया उन माँ बाप की सेवा बीच मे छोड़कर मैं दरवाजा खोलने कैसे आता ! यही इस जिंदगी का सार है !

George Bernard Shaw जार्ज बर्नार्ड शॉ

अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार जार्ज बर्नार्ड शॉ को कौन नहीं जानता । उन्होंने अपना जीवन प्रापर्टी डीलर के यहाँ उसके कार्यालय में क्लर्क की नौकरी से प्रारंभ किया था। प्रापर्टी डीलर और कई काम करता था यथा मकानों को किराए पर उठाना, बीमा एजेंसी चलाना आदि । उसके यहाँ शॉ का काम था मकानों तथा अन्य स्थानों के किराए वसूल करना, बीमे की किश्तें उगाहना, टैक्सों की वसूली और अदायगी कराना । ये काम करते समय उन्हें बड़ी-बड़ी रकमों का लेन-देन करना पड़ता था और बड़े-बड़े प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क करना पड़ता था । स्वभाव से बर्नार्ड शॉ इतने विनम्र थे कि किसी के साथ सख्ती या जोर जबर्दस्ती नहीं कर पाते थे और लोग थे कि उनकी परवाह ही नहीं करते । इन कारणों से वे अपने काम में अपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं कर पा रहे थे । यद्यपि उनके मालिक को इससे कोई शिकायत नहीं थी, परंतु स्वयं बर्नार्ड शॉ को अपने काम से संतोष नहीं था । एक दिन उन्होंने अपने मालिक को सूचित करते हुए पत्र लिखा, जिसे त्याग पत्र की ही संज्ञा दी जा सकती है कि 'महोदय मैं आपको सूचित कर देना चाहता हूँ कि इस महीने के बाद...

आकांक्षाएँ उचित और सोद्देश्य हों

न जाने किस कारण लोगों के मन में यह भ्रम पैदा हो गया है कि ईमानदारी और नीतिनिष्ठा अपनाकर घाटा और नुकसान ही हाथ लगता है । संभवतः इसका कारण यह है कि लोग बेईमानी अपनाकर छल-बल से, धूर्तता और चालाकी द्वारा जल्दी-जल्दी धन बटोरते देखे जाते हैं । तेजी से बढ़ती संपन्नता देखकर देखने वालों के मन में भी वैसा ही वैभव अर्जित करने की आकांक्षा उत्पन्न होती है । वे देखते हैं कि वैभव संपन्न लोगों का रौब और दबदबा रहता है । किंतु ऐसा सोचते समय वे यह भूल जाते हैं कि बेईमानी और चालाकी से अर्जित किए गए वैभव का रौब और दबदबा बालू की दीवार ही होती है, जो थोड़ी- सी हवा बहने पर ढह जाती है तथा यह भी कि वह प्रतिष्ठा दिखावा, छलावा मात्र होती है क्योंकि स्वार्थ सिद्ध करने के उद्देश्य से कतिपय लोग उनके मुँह पर उनकी प्रशंसा अवश्य कर देते हैं, परंतु हृदय में उनके भी आदर भाव नहीं होता । इसके विपरीत ईमानदारी और मेहनत से काम करने वाले, नैतिक मूल्यों को अपनाकर नीतिनिष्ठ जीवन व्यतीत करने वाले भले ही धीमी गति से प्रगति करते हों परन्तु उनकी प्रगति ठोस होती है तथा उनका सुयश देश काल की सीमाओं को लांघकर ...

Things in life जीवन में काम की बातें

1) खुद की कमाई से कम खर्च हो ऐसी जिन्दगी बनाओ..! 2) दिन मेँ कम से कम 3 लोगो की प्रशंशा करो..! 3) खुद की भुल स्वीकार ने मेँ कभी भी संकोच मत करो..! 4) किसी के सपनो पर हँसो मत..! 5) आपके पीछे खडे व्यक्ति को भी कभी कभी आगे जाने का मौका दो..! 6) रोज हो सके तो सुरज को उगता हुए देखे..! 7) खुब जरुरी हो तभी कोई चीज उधार लो..! 8) किसी के पास से कुछ जानना हो तो विवेक से दो बार पुछो..! 9) कर्ज और शत्रु को कभी बडा मत होने दो..! 10) ईश्वर पर पुरा भरोशा रखो..! 11) प्रार्थना करना कभीमत भुलो, प्रार्थना मेँ अपार शक्ति होती है..! 12) अपने काम से मतलब रखो..! 13) समय सबसे ज्यादा किमती है, इसको फालतु कामो मेँ खर्च मत करो..! 14) जो आपके पास है, उसी मेँ खुश रहना सिखो..! 15) बुराई कभी भी किसी कि भी मत करो करो, क्योकिँ बुराई नाव मेँ छेद समान है, बुराई छोटी हो बडी नाव तो डुबोही देती है..! 16) हमेशा सकारात्मक सोच रखो..! 17) हर व्यक्ति एक हुनर लेकर पैदा होता बस उस हुनर को दुनिया के सामने लाओ..! 18) कोई काम छोटा नही होता हर काम बडा होता है जैसे कि सोचो जो काम आप कर रहे हो अगर आप वह...

किसी झूठ को बार-बार बोलने से वह सच की तरह लगने लगता है। pade puri khani.

किसी गांव में सम्भुदयाल नामक एक ब्राह्मण रहता था। एक बार वह अपने यजमान से एक बकरा लेकर अपने घर जा रहा था। रास्ता लंबा और सुनसान था। आगे जाने पर रास्ते में उसे तीन ठग मिले। ब्राह्मण के कंधे पर बकरे को देखकर तीनों ने उसे हथियाने की योजना बनाई। एक ने ब्राह्मण को रोककर कहा, "पंडित जी यह आप अपने कंधे पर क्या उठा कर ले जा रहे हैं। यह क्या अनर्थ कर रहे हैं? ब्राह्मण होकर कुत्ते को कंधों पर बैठा कर ले जा रहे हैं।" ब्राह्मण ने उसे झिड़कते हुए कहा, "अंधा हो गया है क्या? दिखाई नहीं देता यह बकरा है।" पहले ठग ने फिर कहा, "खैर मेरा काम आपको बताना था। अगर आपको कुत्ता ही अपने कंधों पर ले जाना है तो मुझे क्या? आप जानें और आपका काम।" थोड़ी दूर चलने के बाद ब्राह्मण को दूसरा ठग मिला। उसने ब्राह्मण को रोका और कहा, "पंडित जी क्या आपको पता नहीं कि उच्चकुल के लोगों को अपने कंधों पर कुत्ता नहीं लादना चाहिए।" पंडित उसे भी झिड़क कर आगे बढ़ गया। आगे जाने पर उसे तीसरा ठग मिला। उसने भी ब्राह्मण से उसके कंधे पर कुत्ता ले जाने का कारण पूछा। इस ब...

दया के समान कोई धर्म नहीं

एक बार एक देवमन्दिर में कोई उत्सव था। नगरवासी प्लेटो को उसमें सम्मिलित होने के लिए सम्मानपूर्वक ले आये। नगरवासियों के प्रेम और आग्रह को प्लेटो ठुकरा न सके। उत्सव में सम्मिलित हुए। मन्दिर में जाकर एक नया ही दृश्य देखने को मिला। जो भी आता एक पशु अपने साथ लाता। देवप्रतिमा के सामने खड़ा कर, उस पर तेज अस्त्र से प्रहार किया जाता। दूसरे क्षण वह पशु तड़पता हुआ अपने प्राण त्याग देता और दर्शक यह सब देखते, हँसते, इठलाते और नृत्य करते। जीव-मात्र की अन्तर्व्यथा की अनुभूति रखने वाले प्लेटो को यह दृश्य देखा न गया। उन्होंने पहली बार धर्म के नाम पर ऐसे नृशंस आचरण के दर्शन किये। वहाँ दया, करुणा, संवेदना और आत्म-परायणता का कोई स्थान नहीं था। वे उठकर चलने लगे। उनका हृदय अन्तर्नाद कर रहा था। तभी एक सज्जन ने उसका हाथ पकड़कर कहा- मान्य अतिथि! आज तो आपको भी बलि चढ़ानी होगी, तभी देवप्रतिमा प्रसन्न होगी। लीजिए यह रही तलवार और यह रहा बलि का पशु। प्लेटो ने शान्तिपूर्वक थोड़ा पानी लिया। मिट्टी गीली की। उसी का छोटा-सा जानवर बनाया। देवप्रतिमा के सामने रखा, तलवार चलाई और उसे काट दिया और फिर ...

Relationship: an emotional bond रिश्ता : एक भावनात्मक जुड़ाव

रिश्ते कितने नाजुक होते हैं कदाचित इस बात का पता हमें तब चलता है जब कोई सम्बन्ध टूट जाता है या टूटने लगता है. वैसे तो आमतौर पर लोगों को यह कहते सुना जा सकता है कि " मेरा उसके साथ बहुत गहरा सम्बन्ध है." पर वास्तव में उसके सम्बन्धों की गहराई का पता तो तब चलता है जब सम्बन्ध मिट्टी की भीगी दीवार की भांति दरक जाते हैं.ठीक उसी प्रकार जैसे किसी की कमी का एहसास हमें तब होता है जब वह हमसे बिछड़ जाता है. यदि थोडा सा विचार किया जाये तो हम पाएंगे कि सम्बन्ध पेड़ों से लटकती या दीवार पर चढ़ती उन कोमल लताओं के समान है जो दीवार से गिरकर या पेड़ से लटककर पथिक के रास्ते में आकर उसके पैरों से उलझ जाती है - वैसे यह कहना गलत होगा कि लताएँ पथिक के पैरों में उलझ जाती हैं, क्योंकि उलझता तो पथिक है स्वयं लताओं तक जाकर - और एक जरा से झटके से टूट जाती है. सम्बन्धों को भी लताओं की भांति बचाकर चलना पड़ता है तभी सम्बन्ध लम्बे समय तक चल पाते हैं.सम्बन्धों को निबाहने के लिए मनुष्य को बड़ा ही सहनशील होना चाहिए क्योंकि सम्बन्ध बनने में तो समय लगता है किन्तु टूटने में पल भर भी काफी है.हमा...

Excuses success against बहाने विरूध्द सफलता

1- मुझे उचित शिक्षा लेने का अवसर नहीं मिला... उचित शिक्षा का अवसर फोर्ड मोटर्स के मालिक हेनरी फोर्ड को भी नहीं मिला। 2- बचपन में ही मेरे पिता का देहाँत हो गया था... प्रख्यात संगीतकार ए.आर. रहमान के पिता का भी देहांत बचपन में ही हो गया था। 3- मैं अत्यंत गरीब घर से हूँ ... पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम भी गरीब घर से थे । 4- बचपन से ही अस्वस्थ था... आस्कर विजेता अभिनेत्री मरली मेटलिन भी बचपन से बहरी व अस्वस्थ थी । 5 - मैंने साइकिल पर घूमकर आधी ज़िंदगी गुजारी है... निरमा के करसन भाई पटेल ने भी साइकिल पर निरमा बेचकर आधी ज़िंदगी गुजारी। 6- एक दुर्घटना मे अपाहिज होने के बाद मेरी हिम्मत चली गयी... प्रख्यात नृत्यांगना सुधा चन्द्रन के पैर नकली है । 7- मुझे बचपन से मंद बुद्धि कहा जाता है... थामस अल्वा एडीसन को भी बचपन से मंदबुद्धि कहा जाता था। 8- मैं इतनी बार हार चूका, अब हिम्मत नहीं ... अब्राहम लिंकन 15 बार चुनाव हारने के बाद राष्ट्रपति बने। 9- मुझे बचपन से परिवार की जिम्मेदारी उठानी पड़ी ... लता मंगेशकर को भी बचपन से परिवार की जिम्मेदारी उठानी पड़ी थी। 10- मेरी लं...

Anger control क्रोध पर नियंत्रण

भूदान- यज्ञ के दिनों की बात है| विनोबाजी की पद-यात्रा उत्तर प्रदेश में चल रही थी| उनके साथ बहुत थोड़े लोग थे| मीराबहन के आश्रम 'पशुलोक' से हम हरिद्वार आ रहे थे| विनोबाजी की कमर और पैर में चोट लगी थी, उन्हें कुर्सी पर ले जाया जाता था, पर बीच-बीच में वे कुर्सी से उतरकर पैदल चलने लगते थे| एक दिन जब वे पैदल चल रहे थे तो एक भाई उनके पास आकर बोले - "बाबा मुझे गुस्सा बहुत आता है| कैसे दूर करूं?" विनोबाजी ने कहा - "बचपन में मुझे भी बहुत गुस्सा आता था| मैं अपने पास मिश्री रखता था जैसे ही गुस्सा आया कि मिश्री का एक टुकड़ा मुंह में डाल लिया| गुस्सा काबू में आ जाता था|" "लेकिन कभी- कभी ऐसा भी होता था कि गुस्सा आ जाता था और मिश्री पास में नहीं होती थी|" "तब आप क्या करते थे?" उन भाई ने उत्सुकता से पूछा| विनोबाजी ने कहा - "तब मैंने सोचा कि ऐसे समय क्या किया जाए| सोचते-सोचते एक बात ध्यान में आई| जब हमारे मन के प्रतिकूल कोई चीज आती है तो हम एकदम उत्तेजित होते हैं| यदि पहले क्षण को हम टाल जाएं तो गुस्से को सहज ही जीत सकते हैं...

Story old man and woman

रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने वाले लड़के की नजरें अचानक एक बुजुर्ग दंपति पर पड़ी। उसने देखा कि वो बुजुर्ग पति अपनी पत्नी का हाथ पकड़कर उसे सहारा देते हुए चल रहा था । . थोड़ी दूर जाकर वो दंपति एक खाली जगह देखकर बैठ गए । कपड़ो के पहनावे से वो गरीब ही लग रहे थे । . तभी ट्रेन के आने के संकेत हुए और वो चाय वाला अपने काम में लग गया। शाम में जब वो चाय वाला वापिस स्टेशन पर आया तो देखाकि वो बुजुर्ग दंपति अभी भी उसी जगह बैठे हुए है । . वो उन्हें देखकर कुछ सोच में पड़ गया । देर रात तक जब चाय वाले ने उन बुजुर्ग दंपति को उसी जगह पर देखा तो वो उनके पास गया और उनसे पूछने लगा: बाबा आप सुबह से यहाँ क्या कर रहे है ? आपको जाना कहाँ है ? . बुजुर्ग पति ने अपना जेब से कागज का एक टुकड़ा निकालकर चाय वाले को दिया और कहा: बेटा हम दोनों में से किसी को पढ़ना नहीं आता,इस कागज में मेरे बड़े बेटे का पता लिखा हुआ है ।मेरे छोटे बेटे ने कहा था कि अगर भैया आपको लेने ना आ पाये तो किसी को भी ये पता बता देना, आपको सही जगह पहुँचा देगा । . चाय वाले ने उत्सुकतावश जब वो कागज खोला तो उसके...

Veer durgadash

जोधपुर के महाराजा जसवंत सिंह की मृत्यु के बाद बादशाह औरंगजेब जोधपुर को हड़पना चाहता था लेकिन जसवंत सिंह के मंत्री दुर्गादास राठौर ने औरंगजेब की कोई भी चाल कामयाब नहीं होने दी। जसवंत सिंह के पुत्र राजकुमार अजीत सिंह को जोधपुर की गद्दी पर बिठाने के लिए दुर्गादास ने मुगल सेना से डटकर युद्ध किया। दुर्गादास ने भी कभी हार नहीं मानी। युद्ध के दौरान वे घोड़े की पीठ पर बैठकर ही खाना खा लेते, उसकी पीठ पर बैठकर सो लेते और लगातार युद्ध करते रहते। अपनी सभी इच्छाएं और सुख उन्होंने जोधपुर की रक्षा की खातिर बलिदान कर दिए थे। उनके लिए देश और मानव धर्म ही सर्वोपरि था। एक बार युद्ध में औरंगजेब के पोता-पोती दुर्गादास के हाथ लग गए, लेकिन दुर्गादास ने उन्हें बड़े सम्मान के साथ अपने यहां रखा। कुछ समय बाद औरंगजेब ने संदेश भेजकर दोनों को वापस मांगा तो दुर्गादास ने शर्त रखी कि बादशाह जोधपुर के सिंहासन पर अजीत सिंह का अधिकार स्वीकार कर लें। बादशाह ने शर्त मान ली। जब औरंगजेब के पोता-पोती दिल्ली लौटे तो उसने उनसे कहा- "तुम लोग विधर्मी के घर रहकर आए हो, अत: कुरान का पाठ किया करो।" ...