Posts

Showing posts with the label Personal Development

क्रोध है असली चाण्डाल

Image
एक पण्डितजी महाराज क्रोध न करने पर उपदेश दे रहे थे| कह रहे थे - "क्रोध आदमी का सबसे बड़ा दुश्मन है, उससे आदमी की बुद्धि नष्ट हो जाती है| जिस आदमी में बुद्धि नहीं रहती, वह पशु बन जात...

पत्थर में भगवान

Image
कोई कहे की की हिन्दू मूर्ति पूजा क्यों करते हैं तो उन्हें बता दें मूर्ति पूजा का रहस्य :- स्वामी विवेकानंद को एक राजा ने अपने भवन में बुलाया और बोला, “तुम हिन्दू लोग मूर्ति की ...

कोयले का टुकड़ा

Image
अमित एक मध्यम वर्गीय परिवार का लड़का था।  वह बचपन से ही बड़ा आज्ञाकारी और मेहनती छात्र था।  लेकिन जब से उसने कॉलेज में दाखिला लिया था उसका व्यवहार बदलने लगा था। अब ना तो वो पहले की तरह मेहनत करता और ना  ही अपने माँ-बाप की सुनता।  यहाँ तक की वो घर वालों से झूठ बोल कर पैसे भी लेने लगा था। उसका बदला हुआ आचरण सभी के लिए चिंता का विषय था।  जब इसकी वजह जानने की कोशिश की गयी तो पता चला कि अमित बुरी संगती में पड़ गया है।  कॉलेज में उसके कुछ ऐसे मित्र बन गए हैं जो फिजूलखर्ची करने , सिनेमा देखने और धूम्र-पान करने के आदि हैं। पता चलते ही सभी ने अमित को ऐसी दोस्ती छोड़ पढाई- लिखाई पर ध्यान देने को कहा ; पर अमित का इन बातों से कोई असर नहीं पड़ता , उसका बस एक ही जवाब होता , ” मुझे अच्छे-बुरे की समझ है , मैं भले ही ऐसे लड़को के साथ रहता हूँ पर मुझपर उनका कोई असर नहीं होता … “ दिन ऐसे ही बीतते गए और धीरे-धीरे परीक्षा के दिन आ गए , अमित ने परीक्षा से ठीक पहले कुछ मेहनत की पर वो पर्याप्त नहीं थी , वह एक विषय में फेल हो गया । हमेशा अच्छे नम्बरों से पास होने वाले अमित के ल...

मन का नियंत्रण

किसी गाँव में एक बालक रहता था। उसने हाथी, बैलगाड़ी, रेल, मोटर आदि सभी सवारियाँ चढ़ी थीं। ऊँट के विषय में उसने सुना था, चढ़ा नहीं था। उसकी इच्छा सदैव ऊँटकी सवारी करने को हुआ करती थी। एक बार वह घर को लौट रहा था। रास्ते में एक व्यापारी अपने ऊँट को बिठाकर नदी में स्नान करने चला गया था। ऊँट को विश्राम देने के लिए उसने काँठी और नकेल दोनों खोल दी थीं। ऊँट देखते ही बालक प्रसन्नता से नाचने लगा। वर्षों की अधूरी साध पूरी करने का इससे सुंदर अवसर कहाँ मिलताॽ छलाँग लगाई और ऊँट की पीठ पर जा बैठा। अपने स्वभाव के अनुसार ऊँट एकाएक उठा और रास्ते–कुरास्ते भाग चला। लड़का घबराया, पर अब क्या हो सकता थाॽ नकेल थी नहीं, ऊँट को काबू कैसे करताॽ जिधर जी आया, ऊँट उधर ही भागता रहा। बालक की घबराहट भी उतनी बढ़ती गई। मार्ग में दो पथिक जा रहे थे, बालक की घबराहट देखकर उनने पूछा–– "बालक कहाँ जाओगेॽ" लड़के ने सिसकते हुए जवाब दिया––" भाई जाना तो घर था किंतु अब तो जहाँ ऊँट ले जाए वहीं जाना है।" इसी बीच वह एक पेड़ की डाली से टकराया और लहूलुहान होकर भूमि पर जा गिरा। बालक की कहानी ...

Relationship: an emotional bond रिश्ता : एक भावनात्मक जुड़ाव

रिश्ते कितने नाजुक होते हैं कदाचित इस बात का पता हमें तब चलता है जब कोई सम्बन्ध टूट जाता है या टूटने लगता है. वैसे तो आमतौर पर लोगों को यह कहते सुना जा सकता है कि " मेरा उसके साथ बहुत गहरा सम्बन्ध है." पर वास्तव में उसके सम्बन्धों की गहराई का पता तो तब चलता है जब सम्बन्ध मिट्टी की भीगी दीवार की भांति दरक जाते हैं.ठीक उसी प्रकार जैसे किसी की कमी का एहसास हमें तब होता है जब वह हमसे बिछड़ जाता है. यदि थोडा सा विचार किया जाये तो हम पाएंगे कि सम्बन्ध पेड़ों से लटकती या दीवार पर चढ़ती उन कोमल लताओं के समान है जो दीवार से गिरकर या पेड़ से लटककर पथिक के रास्ते में आकर उसके पैरों से उलझ जाती है - वैसे यह कहना गलत होगा कि लताएँ पथिक के पैरों में उलझ जाती हैं, क्योंकि उलझता तो पथिक है स्वयं लताओं तक जाकर - और एक जरा से झटके से टूट जाती है. सम्बन्धों को भी लताओं की भांति बचाकर चलना पड़ता है तभी सम्बन्ध लम्बे समय तक चल पाते हैं.सम्बन्धों को निबाहने के लिए मनुष्य को बड़ा ही सहनशील होना चाहिए क्योंकि सम्बन्ध बनने में तो समय लगता है किन्तु टूटने में पल भर भी काफी है.हमा...

Excuses success against बहाने विरूध्द सफलता

1- मुझे उचित शिक्षा लेने का अवसर नहीं मिला... उचित शिक्षा का अवसर फोर्ड मोटर्स के मालिक हेनरी फोर्ड को भी नहीं मिला। 2- बचपन में ही मेरे पिता का देहाँत हो गया था... प्रख्यात संगीतकार ए.आर. रहमान के पिता का भी देहांत बचपन में ही हो गया था। 3- मैं अत्यंत गरीब घर से हूँ ... पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम भी गरीब घर से थे । 4- बचपन से ही अस्वस्थ था... आस्कर विजेता अभिनेत्री मरली मेटलिन भी बचपन से बहरी व अस्वस्थ थी । 5 - मैंने साइकिल पर घूमकर आधी ज़िंदगी गुजारी है... निरमा के करसन भाई पटेल ने भी साइकिल पर निरमा बेचकर आधी ज़िंदगी गुजारी। 6- एक दुर्घटना मे अपाहिज होने के बाद मेरी हिम्मत चली गयी... प्रख्यात नृत्यांगना सुधा चन्द्रन के पैर नकली है । 7- मुझे बचपन से मंद बुद्धि कहा जाता है... थामस अल्वा एडीसन को भी बचपन से मंदबुद्धि कहा जाता था। 8- मैं इतनी बार हार चूका, अब हिम्मत नहीं ... अब्राहम लिंकन 15 बार चुनाव हारने के बाद राष्ट्रपति बने। 9- मुझे बचपन से परिवार की जिम्मेदारी उठानी पड़ी ... लता मंगेशकर को भी बचपन से परिवार की जिम्मेदारी उठानी पड़ी थी। 10- मेरी लं...

Anger control क्रोध पर नियंत्रण

भूदान- यज्ञ के दिनों की बात है| विनोबाजी की पद-यात्रा उत्तर प्रदेश में चल रही थी| उनके साथ बहुत थोड़े लोग थे| मीराबहन के आश्रम 'पशुलोक' से हम हरिद्वार आ रहे थे| विनोबाजी की कमर और पैर में चोट लगी थी, उन्हें कुर्सी पर ले जाया जाता था, पर बीच-बीच में वे कुर्सी से उतरकर पैदल चलने लगते थे| एक दिन जब वे पैदल चल रहे थे तो एक भाई उनके पास आकर बोले - "बाबा मुझे गुस्सा बहुत आता है| कैसे दूर करूं?" विनोबाजी ने कहा - "बचपन में मुझे भी बहुत गुस्सा आता था| मैं अपने पास मिश्री रखता था जैसे ही गुस्सा आया कि मिश्री का एक टुकड़ा मुंह में डाल लिया| गुस्सा काबू में आ जाता था|" "लेकिन कभी- कभी ऐसा भी होता था कि गुस्सा आ जाता था और मिश्री पास में नहीं होती थी|" "तब आप क्या करते थे?" उन भाई ने उत्सुकता से पूछा| विनोबाजी ने कहा - "तब मैंने सोचा कि ऐसे समय क्या किया जाए| सोचते-सोचते एक बात ध्यान में आई| जब हमारे मन के प्रतिकूल कोई चीज आती है तो हम एकदम उत्तेजित होते हैं| यदि पहले क्षण को हम टाल जाएं तो गुस्से को सहज ही जीत सकते हैं...

Story old man and woman

रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने वाले लड़के की नजरें अचानक एक बुजुर्ग दंपति पर पड़ी। उसने देखा कि वो बुजुर्ग पति अपनी पत्नी का हाथ पकड़कर उसे सहारा देते हुए चल रहा था । . थोड़ी दूर जाकर वो दंपति एक खाली जगह देखकर बैठ गए । कपड़ो के पहनावे से वो गरीब ही लग रहे थे । . तभी ट्रेन के आने के संकेत हुए और वो चाय वाला अपने काम में लग गया। शाम में जब वो चाय वाला वापिस स्टेशन पर आया तो देखाकि वो बुजुर्ग दंपति अभी भी उसी जगह बैठे हुए है । . वो उन्हें देखकर कुछ सोच में पड़ गया । देर रात तक जब चाय वाले ने उन बुजुर्ग दंपति को उसी जगह पर देखा तो वो उनके पास गया और उनसे पूछने लगा: बाबा आप सुबह से यहाँ क्या कर रहे है ? आपको जाना कहाँ है ? . बुजुर्ग पति ने अपना जेब से कागज का एक टुकड़ा निकालकर चाय वाले को दिया और कहा: बेटा हम दोनों में से किसी को पढ़ना नहीं आता,इस कागज में मेरे बड़े बेटे का पता लिखा हुआ है ।मेरे छोटे बेटे ने कहा था कि अगर भैया आपको लेने ना आ पाये तो किसी को भी ये पता बता देना, आपको सही जगह पहुँचा देगा । . चाय वाले ने उत्सुकतावश जब वो कागज खोला तो उसके...

Veer durgadash

जोधपुर के महाराजा जसवंत सिंह की मृत्यु के बाद बादशाह औरंगजेब जोधपुर को हड़पना चाहता था लेकिन जसवंत सिंह के मंत्री दुर्गादास राठौर ने औरंगजेब की कोई भी चाल कामयाब नहीं होने दी। जसवंत सिंह के पुत्र राजकुमार अजीत सिंह को जोधपुर की गद्दी पर बिठाने के लिए दुर्गादास ने मुगल सेना से डटकर युद्ध किया। दुर्गादास ने भी कभी हार नहीं मानी। युद्ध के दौरान वे घोड़े की पीठ पर बैठकर ही खाना खा लेते, उसकी पीठ पर बैठकर सो लेते और लगातार युद्ध करते रहते। अपनी सभी इच्छाएं और सुख उन्होंने जोधपुर की रक्षा की खातिर बलिदान कर दिए थे। उनके लिए देश और मानव धर्म ही सर्वोपरि था। एक बार युद्ध में औरंगजेब के पोता-पोती दुर्गादास के हाथ लग गए, लेकिन दुर्गादास ने उन्हें बड़े सम्मान के साथ अपने यहां रखा। कुछ समय बाद औरंगजेब ने संदेश भेजकर दोनों को वापस मांगा तो दुर्गादास ने शर्त रखी कि बादशाह जोधपुर के सिंहासन पर अजीत सिंह का अधिकार स्वीकार कर लें। बादशाह ने शर्त मान ली। जब औरंगजेब के पोता-पोती दिल्ली लौटे तो उसने उनसे कहा- "तुम लोग विधर्मी के घर रहकर आए हो, अत: कुरान का पाठ किया करो।" ...

Prerak kahaniya

बाप पतंग उड़ा रहा था बेटा ध्यान से देख रहा था थोड़ी देर बाद बेटा बोला पापा ये धागे की वजह से पतंग और ऊपर नहीं जा पा रही है इसे तोड़ दो बाप ने धागा तोड़ दिया पतंग थोडा सा और ऊपर गई और उसके बाद निचे आ गई तब बाप ने बेटे को समझाया बेटा जिंदगी में हम जिस उचाई पर है, हमें अक्सर लगता है , की कई चीजे हमें और ऊपर जाने से रोक रही है, जैसे घर, परिवार, अनुशासन, दोस्ती, और हम उनसे आजाद होना चाहते है, मगर यही चीज होती है जो हमें उस उचाई पर बना के रखती है. उन चीजो के बिना हम एक बार तो ऊपर जायेंगे मगर बाद में हमारा वो ही हश्र होगा, जो पतंग का हुआ. इसलिए जिंदगी में कभी भी अनुशासन का, घर का , परिवार का, दोस्तों का, रिश्ता कभी मत तोड़ना

Sacha sukh

एक व्यक्ति के पास दोमंजिला मकान है। उसके घर के दायीं ओर एक पांच मंजिला मकान है और बायीं तरफ एक झोपड़ी। जब वह दायीं ओर देखता है तो अपने भाग्य को कोसते हुए दुखी होता है और जब बायीं ओर देखता है तो खुश होता है। देखा जाए तो उस व्यक्ति की खुशी या दुख केवल मस्तिष्क जनित है। हम में से बहुत से लोग मन ही मन हर इंदिय सुख को सुखी जीवन से जोड़ते हैं। कुछ विचारकों का मानना है कि सुख केवल इंद्रिय विषयक नहीं है यानी उपभोग की वस्तुओं में नहीं है। इसी तरह असुख या दुख भी हमारे मन की कल्पना मात्र है। लेखक जेम्स ऐलन इस बारे में एक स्थान पर लिखते हैं, 'ज्यादातर लोग यह मानते हैं कि वे तब और आनंद से रह पाते या खुद को सौभाग्यशाली मानते, अगर उनके पा फलां-फलां वस्तुएं होतीं। थोड़ी सी संपत्ति और होती या थोड़े से अवसर और मिलते तो ज्यादा सुखी होते। जबकि सच यह है कि जब हमारी आकांक्षाएं और ऐसे दिखाव बढ़ते हैं तो असंतोष ज्यादा बढ़ता है। यदि सुख और आनंद अपने अंदर नहीं मिल सकता तो यह कहीं और कभी नहीं मिल सकता।' लेखक के अनुसार बुद्धिमान व्यक्ति वही है जो हर स्थिति में दृढ़ रहता ह...

Best Motivationa l Stories प्रेरणादायक प्रसंग

एक बार एक आदमी को अपने garden में टहलते हुए किसी टहनी से लटकता हुआ एक तितली का कोकून दिखाई पड़ा. अब हर रोज़ वो आदमी उसे देखने लगा , और एक दिन उसने notice किया कि उस कोकून में एक छोटा सा छेद बन गया है. उस दिन वो वहीँ बैठ गया और घंटो उसे देखता रहा. उसने देखा की तितली उस खोल से बाहर निकलने की बहुत कोशिश कर रही है , पर बहुत देर तक प्रयास करने के बाद भी वो उस छेद से नहीं निकल पायी , और फिर वो बिलकुल शांत हो गयी मानो उसने हार मान ली हो. इसलिए उस आदमी ने निश्चय किया कि वो उस तितली की मदद करेगा. उसने एक कैंची उठायी और कोकून की opening को इतना बड़ा कर दिया की वो तितली आसानी से बाहर निकल सके. और यही हुआ, तितली बिना किसी और संघर्ष के आसानी से बाहर निकल आई, पर उसका शरीर सूजा हुआ था,और पंख सूखे हुए थे. वो आदमी तितली को ये सोच कर देखता रहा कि वो किसी भी वक़्त अपने पंख फैला कर उड़ने लगेगी, पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. इसके उलट बेचारी तितली कभी उड़ ही नहीं पाई और उसे अपनी बाकी की ज़िन्दगी इधर-उधर घिसटते हुए बीतानी पड़ी. वो आदमी अपनी दया और जल्दबाजी में ये नहीं समझ पाया क...

Abraham linkan ke jute

अब्राहम लिंकन दैनिक कार्यों से निवृत्त होकर सुबह ही सुबह अपने जूतों पर पालिश कर रहें थे उनका एक मित्र आया। एक राष्ट्रपति को अपने जूते पर पालिश करते देखा तो उसे लगा जैसे उसकी आंखें धोखा खा रही हैं। आखिर उस पर न रहा गया तो बोला- लिंकन! यह क्या करते हो। तुम्हें अपने जूतों पर स्वयं पालिश करनी पड़ती है। तो क्या तुम दूसरों के जूतों पर पालिश करते हो। कुछ देर के लिए कमरा कहकहों से गूँज उठा मित्र ने कहा- मैं तो जूतों पर पालिश स्वयं न करके दूसरों से करवा लेता हूँ। मेरी समझ में दूसरों के जूतों पर पालिश करने से भी यह बुरी बात है कि अपने जूतों पर किसी मनुष्य से पालिश करवाई जाये। इतने छोटे- छोटे कार्यों के लिये हमें दूसरों पर आश्रित नहीं रहना चाहिए। लिंकन की बात सुनकर मित्र के पास उत्तर के लिए अब शेष ही क्या रह गया था

HEART Touching Line

कोई टोपी तो कोई अपनी पगड़ी बेच देता है.. मिले अगर भाव अच्छा, जज भी कुर्सी बेच देता है, तवायफ फिर भी अच्छी, के वो सीमित है कोठे तक.. पुलिस वाला तो चौराहे पर वर्दी बेच देता है, जला दी जाती है ससुराल में अक्सर वही बेटी.. के जिस बेटी की खातिर बाप किडनी बेच देता है, कोई मासूम लड़की प्यार में कुर्बान है जिस पर.. बनाकर वीडियो उसका, वो प्रेमी बेच देता है, ये कलयुग है, कोई भी चीज़ नामुमकिन नहीं इसमें.. कली, फल फूल, पेड़ पौधे सब माली बेच देता है, किसी ने प्यार में दिल हारा तो क्यूँ हैरत है लोगों को.. युद्धिष्ठिर तो जुए में अपनी पत्नी बेच देता है...!!

Moral story hard work

एक धनी किसान था। उसे विरासत में खूब संपत्ति मिली थी। ज्यादा धन-संपदा ने उसे आलसी बना दिया। वह सारा दिन खाली बैठा हुक्का गुड़गुड़ाता रहता था। उसकी लापरवाही का नौकर-चाकर नाजायज फायदा उठाते थे। उसके सगे-संबंधी भी उसका माल साफ करने में लगे रहते थे। एक बार किसान का एक पुराना मित्र उससे मिलने आया। वह उसके घर की अराजकता देख दुखी हुआ। उसने किसान को समझाने की कोशिश की लेकिन उस पर कोई असर नहीं पड़ा। एक दिन उसने कहा कि वह उसे एक ऐसे महात्मा के पास ले जाएगा जो अमीर होने का तरीका बताते हैं। किसान के भीतर उत्सुकता जागी। वह महात्मा से मिलने को तैयार हो गया। महात्मा ने बताया- "हर रोज सूर्योदय से पहले एक हंस आता है जो किसी के देखने से पहले ही गायब हो जाता है। जो इस हंस को देख लेता है उसका धन निरंतर बढ़ता जाता है।" अगले दिन किसान सूर्योदय से पहले उठा और हंस को खोजने खलिहान में गया। उसने देखा कि उसका एक संबंधी बोरे में अनाज भरकर ले जा रहा है। किसान ने उसे पकड़ लिया। वह रिश्तेदार बेहद लज्जित हुआ और क्षमा मांगने लगा। तब वह गौशाला में पहुंचा। वहां उसका एक नौकर दूध चुरा रहा...

Inspirational stories

एक बहुत बड़ी संत थीं| उनका नाम था राबिया| वे सादगी से रहती थीं और हर घड़ी अल्लाह का नाम लेती रहती थीं| उनकी कुटिया में साधु- संतों की भीड़ लगी रहती थी| दूसरे लोग भी आते रहते थे| एक दिन एक संत आये और रात को राबिया की कुटिया में ही रुके| उसने देखा, राबिया ने अपने सोने के लिए एक बोरी बिछा ली और तकिए की जगह ईंट रख ली| फिर अल्लाह का नाम लेती हुई अपने उस बिस्तर पर आराम से लेट गईं| उस संत ने देखा तो चकित रह गए| इतने ऊंचे दर्जे की संत और इतना कठोर जीवन! उन्हें बड़ा दुख हुआ| उन्हें रात-भर नींद नहीं आई। पर राबिया तो लेटते ही गहरी नींद में सो गईं| सवेरे उठकर संत ने राबिया से कहा - "आप इतनी तकलीफ क्यों उठाती हैं? मेरे कई अमीर दोस्त हैं| मैं उनसे कहकर आपके लिए एक अच्छा- सा बिस्तर भिजवा दूंगा|" राबिया ने उस संत के स्नेह के लिए आभार माना, फिर बोलीं - "मेरे प्यारे भाई!! क्या मुझे, तुम्हें और अमीरों को देने वाला एक नहीं है?" संत ने कहा - "हां एक ही है|" राबिया बोलीं - "क्या वह हमें भूल गया है, और दौलतमंदों की उसे याद है? अगर उसे याद नहीं है तो...

Self-confidence बढाने के 10 तरीके

Image
Be Confident Be Successful Self-confidence बढाने के 10 तरीके इस  बात  से  कोई  इनकार  नहीं  कर  सकता की  जीवन  में  सफलता  पाने  के  लिए  self-confidence एक  बेहद  important quality है . जीवन  में  किसी मुकाम  पर  पहुंच  चुके  हर  एक  व्यक्ति  में  आपको    ये quality दिख  जाएगी , फिर  चाहे  वो  कोई  film-star हो  , कोई  cricketer, आपके  पड़ोस  का  कोई  व्यक्ति , या  आपको  पढ़ाने  वाला  शिक्षक  . आत्मविश्वास एक  ऐसा गुण है जो हर  किसी  में होता है , किसी  में  कम  तो किसी  में  ज्यादा . पर  ज़रुरत  इस बात की है  कि  अपने  present level of confidence को  बढ़ा  कर  एक  नए  और  बेहतर  level तक  ले  जाया  ...