Posts

नानी की शिक्षाप्रद कहानियाँ

एक गावं में रामू नाम का एक किसान रहता था। वह बहुत ही ईमानदार और भोला-भाला था। यह सदा ही दूसरों की सहायता करने के लिए तैयार रहता था। एक बार की बात है कि शाम के समय वह दिशा मैदान (शौच) के लिए खेत की ओर गया। उसके बाद वह ज्योंही घर की ओर चला उसके पैर में एक अरहर की खूंटी (अरहर काटने के बाद खेत में बचा हुआ अरहर के डंठल का थोडा बाहर निकला हुआ जड सहित भाग) गड़ गई। उसने सोचा कि यह किसी और के पैर में गड़े इससे अच्छा है कि इसे उखाड़ दूं। उसने जोर लगाकर खूंटी को उखाड़ दिया। खूंटी के नीचे उसे कुछ सोने की अशरफियां दिखाई दीं। उसने सोचा कि ये अशर्फियां मेरे लिए हैं तो राम ने दिखाया, वही घर भी पहुंचाएगा। इसके बाद घर आकर उसने यह बात अपने पत्नि को बताई। रामू की पत्नि उससे भी भोली थी, उसके पेट में यह बात नहीं पची और उसने जाकर पड़ोसी को बता दी। पड़ोसी बड़ा ही घाघ था। रात को जब सभी लोग सो गए तो उसने अपने घरवालों को जगाया और कहा– चलो , हम लोग अशर्फियां खोद लाते हैं। वे सभी कुदाल आदि लेकर खेत में पहुंच गए। उन्होंने बताई हुई जगह पर खोदा। सभी के चेहरे खुशी से खिल गए क्योंकि वहां एक नहीं...

Kathayen Jo Gyan De.

एक बार की बात है की एक बहुत बड़ा उद्धयोगपति व्यापार करने के लिए विदेशों में जाता था| उसके पास एक बहुत बड़ा पानी का जहाज़ था जिसमें वह अपना माल लादकर विदेश ले जाया करता था| एक बार किसी देश की यात्रा के दौरान ही उसका जहाज़ का इंज़न खराब हो गया| जहाज़ में कई मैकेनिक थे वे सभी इंज़न की मररमत में लग गये| बहुत समय बीत गया लेकिन जहाज़ स्टार्ट नहीं हुआ| अब सारे मैकेनिक थक कर हार मान चुके थे| तभी वहाँ से एक बूढ़ा व्यक्ति गुज़रा जो पहले कभी जवानी में जहाज़ों की रेपरिंग करता था| व्यापारी ने उससे जहाज़ को ठीक करने की विनती की | बूढ़े व्यक्ति ने अपने कंधे पे एक बड़ा सा झोला लटकाया हुआ था जिसमें उसके औजार थे| अब उसने झोले से एक हथौड़ा निकाला और जहाज़ के पास आया| वह घंटों इंज़न को उपर नीचे देखता और जाँचता रहा लेकिन किया कुछ नहीं| सारे लोग उसे मूर्ख समझने लगे कि कितनी देर हो गयी और ये मुर्ख बस इंज़न को देखे जा रहा है| बहुत देर बाद बूढ़े को कुछ समझ में आया और उसने इंज़न के एक पुर्ज़े पर हल्के से हथौड़ा मारा और इंज़न स्टार्ट हो गया| सारे लोग खुशी खुशी वहाँ से चल दिए| एक सप्ता...

रेगिस्तान में दो मित्र

दो मित्र रेगिस्तान में यात्रा कर रहे थे। सफर में किसी मुकाम पर उनका किसी बात पर वाद-विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि एक मित्र ने दूसरे मित्र को थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ खाने वाले मित्र को इससे बहुत बुरा लगा लेकिन बिना कुछ कहे उसने रेत में लिखा – "आज मेरे सबसे अच्छे मित्र ने मुझे थप्पड़ मारा"। वे चलते रहे और एक नखलिस्तान में आ पहुंचे जहाँ उनहोंने नहाने का सोचा। जिस व्यक्ति ने थप्पड़ खाया था वह रेतीले दलदल में फंस गया और उसमें समाने लगा लेकिन उसके मित्र ने उसे बचा लिया। जब वह दलदल से सही-सलामत बाहर आ गया तब उसने एक पत्थर पर लिखा – "आज मेरे सबसे अच्छे मित्र ने मेरी जान बचाई"। उसे थप्पड़ मारने और बाद में बचाने वाले मित्र ने उससे पूछा – "जब मैंने तुम्हें मारा तब तुमने रेत पर लिखा और जब मैंने तुम्हें बचाया तब तुमने पत्थर पर लिखा, ऐसा क्यों?" उसके मित्र ने कहा – "जब हमें कोई दुःख दे तब हमें उसे रेत पर लिख देना चाहिए ताकि क्षमाभावना की हवाएं आकर उसे मिटा दें। लेकिन जब कोई हमारा कुछ भला करे तब हमें उसे पत्थर पर लिख देना चाहिए ताकि वह ह...

Relationship: an emotional bond रिश्ता : एक भावनात्मक जुड़ाव

रिश्ते कितने नाजुक होते हैं कदाचित इस बात का पता हमें तब चलता है जब कोई सम्बन्ध टूट जाता है या टूटने लगता है. वैसे तो आमतौर पर लोगों को यह कहते सुना जा सकता है कि " मेरा उसके साथ बहुत गहरा सम्बन्ध है." पर वास्तव में उसके सम्बन्धों की गहराई का पता तो तब चलता है जब सम्बन्ध मिट्टी की भीगी दीवार की भांति दरक जाते हैं.ठीक उसी प्रकार जैसे किसी की कमी का एहसास हमें तब होता है जब वह हमसे बिछड़ जाता है. यदि थोडा सा विचार किया जाये तो हम पाएंगे कि सम्बन्ध पेड़ों से लटकती या दीवार पर चढ़ती उन कोमल लताओं के समान है जो दीवार से गिरकर या पेड़ से लटककर पथिक के रास्ते में आकर उसके पैरों से उलझ जाती है - वैसे यह कहना गलत होगा कि लताएँ पथिक के पैरों में उलझ जाती हैं, क्योंकि उलझता तो पथिक है स्वयं लताओं तक जाकर - और एक जरा से झटके से टूट जाती है. सम्बन्धों को भी लताओं की भांति बचाकर चलना पड़ता है तभी सम्बन्ध लम्बे समय तक चल पाते हैं.सम्बन्धों को निबाहने के लिए मनुष्य को बड़ा ही सहनशील होना चाहिए क्योंकि सम्बन्ध बनने में तो समय लगता है किन्तु टूटने में पल भर भी काफी है.हमा...

Excuses success against बहाने विरूध्द सफलता

1- मुझे उचित शिक्षा लेने का अवसर नहीं मिला... उचित शिक्षा का अवसर फोर्ड मोटर्स के मालिक हेनरी फोर्ड को भी नहीं मिला। 2- बचपन में ही मेरे पिता का देहाँत हो गया था... प्रख्यात संगीतकार ए.आर. रहमान के पिता का भी देहांत बचपन में ही हो गया था। 3- मैं अत्यंत गरीब घर से हूँ ... पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम भी गरीब घर से थे । 4- बचपन से ही अस्वस्थ था... आस्कर विजेता अभिनेत्री मरली मेटलिन भी बचपन से बहरी व अस्वस्थ थी । 5 - मैंने साइकिल पर घूमकर आधी ज़िंदगी गुजारी है... निरमा के करसन भाई पटेल ने भी साइकिल पर निरमा बेचकर आधी ज़िंदगी गुजारी। 6- एक दुर्घटना मे अपाहिज होने के बाद मेरी हिम्मत चली गयी... प्रख्यात नृत्यांगना सुधा चन्द्रन के पैर नकली है । 7- मुझे बचपन से मंद बुद्धि कहा जाता है... थामस अल्वा एडीसन को भी बचपन से मंदबुद्धि कहा जाता था। 8- मैं इतनी बार हार चूका, अब हिम्मत नहीं ... अब्राहम लिंकन 15 बार चुनाव हारने के बाद राष्ट्रपति बने। 9- मुझे बचपन से परिवार की जिम्मेदारी उठानी पड़ी ... लता मंगेशकर को भी बचपन से परिवार की जिम्मेदारी उठानी पड़ी थी। 10- मेरी लं...

Life is a flight जिंदगी एक उड़ान है

जिंदगी एक उड़ान है सुख और दुःख इसमे एक समान है लगता है देखकर दूसरों को उड़ना आसान है पर आती है कितनी मुश्किलें हम तो अन्जान है जिंदगी की इस दौड़ में हर कोई मेहमान है पुरे कर लिए अपने सपने जिसने , वो ही महान है कुछ ऐसे लोग भी है जो जिन्दगी से परेशान है हार कभी न मानना, ये तो जिन्दगी का इम्तहान है जिन्दगी दिखा रही है हर रोज खेल नए , हमें इसका गुमान है कभी कुछ खो के , कभी कुछ पा के हम हैरान है जो हार गया समय से पहले , तो ये जिन्दगी का अपमान है मिली है बड़ी मुश्किलों से ये जिन्दगी , ये ऊपर वाले का अहसान है गिर कर फिर सभलना ही जिन्दगी की पहचान है जो दुसरो के लिए कुछ कर जाए , तो ये जिन्दगी की शान है जिंदगी एक लम्बी उड़ान है सुख और दुःख इसमे एक समान है

Anger control क्रोध पर नियंत्रण

भूदान- यज्ञ के दिनों की बात है| विनोबाजी की पद-यात्रा उत्तर प्रदेश में चल रही थी| उनके साथ बहुत थोड़े लोग थे| मीराबहन के आश्रम 'पशुलोक' से हम हरिद्वार आ रहे थे| विनोबाजी की कमर और पैर में चोट लगी थी, उन्हें कुर्सी पर ले जाया जाता था, पर बीच-बीच में वे कुर्सी से उतरकर पैदल चलने लगते थे| एक दिन जब वे पैदल चल रहे थे तो एक भाई उनके पास आकर बोले - "बाबा मुझे गुस्सा बहुत आता है| कैसे दूर करूं?" विनोबाजी ने कहा - "बचपन में मुझे भी बहुत गुस्सा आता था| मैं अपने पास मिश्री रखता था जैसे ही गुस्सा आया कि मिश्री का एक टुकड़ा मुंह में डाल लिया| गुस्सा काबू में आ जाता था|" "लेकिन कभी- कभी ऐसा भी होता था कि गुस्सा आ जाता था और मिश्री पास में नहीं होती थी|" "तब आप क्या करते थे?" उन भाई ने उत्सुकता से पूछा| विनोबाजी ने कहा - "तब मैंने सोचा कि ऐसे समय क्या किया जाए| सोचते-सोचते एक बात ध्यान में आई| जब हमारे मन के प्रतिकूल कोई चीज आती है तो हम एकदम उत्तेजित होते हैं| यदि पहले क्षण को हम टाल जाएं तो गुस्से को सहज ही जीत सकते हैं...